
धौला में विधायक महेंद्रपाल मीना ने राजकीय महाविद्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ, क्षेत्र के गांवों के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा 

जयपुर।धौला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आज बजट 2026-27 में स्वीकृत “राजकीय महाविद्यालय, ग्राम-धौला (जयपुर)” का फीता काटकर शुभारंभ जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा ने किया। इस अवसर पर जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा का स्थानीय प्रशासक प्रकाश चंद्र गुर्जर व ग्रामीणों ने साफा पहनाकर मिठाई खिलाई व राजकीय महाविद्यालय खोलने पर आभार जताया। विधायक महेन्द्रपाल ने मौजूद ग्रामीणों व कर्मचारियों को महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ होने की जानकारी दी। मीणा ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह महाविद्यालय क्षेत्र के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के साथ शिक्षा, प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य का मजबूत केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं सम्मानित साथियों का आत्मीय स्वागत, स्नेह और सहयोग हेतु हृदय से आभार जताया। इस अवसर पर
जमवारामगढ़ कॉलेज शिक्षा के नोडल अधिकारी, धौला राजकीय महाविद्यालय का नियुक्त स्टाफ,संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता देवी गुर्जर, भाजपा जमवारामगढ़ उत्तर मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल गुर्जर, मदन लाल पारीक, हरिमोहन गुप्ता, भोजराज गुर्जर,किशन सैनी, कानाराम सैनी, सेडू राम गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी अनिता चौधरी, प्रकाश चंद्र मीणा,सीताराम शर्मा दंताला, रोशन माली,कांता शर्मा, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।








