
जमवारामगढ़ में ‘ग्राम रथ’ और ‘संध्या चौपाल’ के माध्यम से किसानों को मिला आधुनिक कृषि का मंत्र


जयपुर| जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘ग्राम रथ’ एवं ‘संध्या चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र पाल मीणा के मार्गदर्शन और राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की दूरगामी सोच के अनुरूप, आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026 को लेकर ग्राम पंचायत पापड़ में उत्साह का माहौल रहा।
तकनीक और संवाद का संगम: विधानसभा प्रभारी श्रीकान्त पारीक ने बताया कि आज ग्राम रथ एवं ‘कला जत्था’ पापड़ पंचायत पहुँचा, जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को आधुनिक खेती के नवाचारों, उन्नत बीजों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आयोजित ‘संध्या चौपाल’ में विधायक महेन्द्र पाल मीणा, रत्ना कुमारी जी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के साथ सीधा संवाद किया। चौपाल में किसानों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें पारंपरिक खेती के साथ साथ तकनीक-आधारित लाभकारी कृषि अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
मुख्यमंत्री की पहल से होगा किसानों का कायाकल्प:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। GRAM 2026 इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे क्षेत्र के किसानों को वैश्विक स्तर की तकनीकें अपने खेतों में लागू करने का अवसर मिलेगा।
गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर विकास अधिकारी रमेश मीणा, जिला महामंत्री मोहन वर्मा, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल खटाणा, जिला मीडिया प्रभारी सीताराम छापोला, जिला मंत्री राजेंद्र शर्मा, सरपंच लाली देवी मीणा एवं पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मीणा सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



