
रोडवेज शाहपुरा डिपो प्रबन्धन से प्रतापगढ़ सड़क मार्ग पर जयपुर से रात्रि साढ़े सात बजे बाद रवाना होने वाली बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग कि है, यात्रियों को अन्य वाहनों में आना बनी मजबूरी
जयपुर। जयपुर व अलवर जिले को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे सड़क मार्ग पर रोडवेज बस जो शाहपुरा डिपो की जयपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली बस का समय 07:00PM बजे से 07:30PM बजे के करीब करने का ज्ञापन दैनिक यात्रियों द्वारा दिया गया। दैनिक यात्रियों में पास से यात्रा करने वाले लोगों ने बताया कि जयपुर माजी की छतरी रामगढ़ मोड़ जयपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली बस का समय पूर्व में 07:30PM बजे था, जिससे सभी
यात्रियों, विशेषकर कार्यालय दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों को अच्छी सुविधा मिलती थी।परंतु पिछले कुछ महीनों से इस बस का समय बदलकर 07:00 बजे शाम कर दिया गया है। शाम 7:00 बजे के करीब कार्यालय की छुट्टी का समय होने के कारण यात्रियों को बस व स्टैंड पकड़ने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिससे हमें समय एवं आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। साथ ही, जो यात्री मासिक पास से यात्रा करते हैं, उन्हें भी बस का लाभ नहीं मिल पाने के कारण रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है। दैनिक यात्रियों व रोडवेज बसों के यात्रियों की सुविधा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समय की बस का रवाना समय
पुनः 07:30 बजे करे । छात्रों , व्यवसायियों, महिलाओं आदि यात्री लाभान्वित होंगे तथा विभाग की आय में भी वृद्धि होगी।इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की दीपक प्रजापत ,नवल किशोर शर्मा ,हरिनारायण टेलर,मातादीन, राहुल नापित,भवानी शंकर ,दिनेश सोनी,ओमप्रकाश ,जितेन्द्र,ओमप्रकाश योगी आदि ने मांग की है।












