A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनजयपुरताज़ा खबरदेशराजस्थानशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सफलता पर मकराना में हुआ भव्य सम्मान समारोह

प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026” के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा मंदिर समिति मकराना द्वारा किया गया आयोजन

IMG 20260509 WA0036 a6fa178f6465488e97087cdb8e751460

 

डीडवाना कुचामन – (नटवर लाल जांगिड़)  मकराना — विश्वकर्मा युवा मंच के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार सारंग एवं अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित “प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026” के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा मंदिर समिति मकराना द्वारा एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष किस्तूर चन्द जांगिड़ ने बताया कि समारोह में परीक्षा केंद्र मकराना स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल एकेडमी के निर्देशक एवं प्रबंधक श्री जगदीश जी छंगाणी, बाबूलाल जी बिश्नोई एवं समस्त स्टाफ का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, साफा एवं माला पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन में दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मनोज जांगिड़, जितेंद्र जांगिड़ परीक्षा केंद्र प्रभारी कैलाश चंद जाला, गणपत लाल हर्षवाल उमाशंकर बोदलिया मुरारी लाल वेद प्रकाश लदोया पूनम चंद बोदलिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । वक्ताओं ने कहा कि प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा संस्कार प्रतिस्पर्धा एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाली ऐतिहासिक पहल साबित हुई। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया सम्मान समारोह के दौरान समाज बंधुओ में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम की भरी पूरी प्रशंसा की कार्यक्रम सौहाद्र सम्मान एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!