
डीडवाना-कुचामन, जिले मे जनगणना- 2027 के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर उपखंड व चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलक्टर सभागार में आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी उपखंड अधिकारी एवं ग्रामीण तथा नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारी मौजूद रहे ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से चार्ज अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल के क्रियान्वयन, प्रगणक- पर्यवेक्षक के ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं एचएलओ एप की क्रियाविधि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान फील्ड में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की गई ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा ने सभी चार्ज अधिकारियों को स्वगणना की प्रक्रिया को ठीक से समझने व प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों से समन्वय कर उचित प्रचार प्रसार से स्वगणना प्रक्रिया को बेहतर ढंग से आमजन तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
इस इस दौरान सभी चार्ज अधिकारियों ने सीएमएस पोर्टल पर पर्यवेक्षण एवं डाटा कलेक्शन की प्रक्रिया को गहनता से सीखा।
चार्ज अधिकारियों के इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में विभिन्न मॉड्यूल के माध्यम से जनगणना 2027 से संबंधित बेहद ज्ञानवर्धक जानकारियां चार्ज अधिकारियों को साझा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भारती ने इस प्रशिक्षण को जनगणना- 2027 की क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण कड़ी माना व सभी अधिकारियों को इसके क्रियान्वयन में जिला स्तर से प्रगणक स्तर तक पूर्ण व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय ट्रेनर मेधा शर्मा वह जिला सांख्यिकी अधिकारी बाबूलाल ने अधिकारियों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की। इस दौरान जिले के मास्टर ट्रेनर अशोक सेवदा वह जिला समन्वयक त्रिलोकचंद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि जनगणना- 2027 के प्रथम चरण के तहत 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण व मकान गणना का कार्य प्रारंभ होगा इससे पूर्व 1 मई से 15 मई तक स्वगणना चरण प्रारंभ किया जाएगा जिसके तहत आमजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारियां स्वयं दर्ज कर सकेंगे।












