A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के बेहतर अवसर देने की दिशा में योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

IMG 20240925 080401

लखनऊ/उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के बेहतर अवसर देने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के हर जिले में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ विकसित किए जाएं। इन जोनों के जरिए कौशल प्रशिक्षण, नौकरी और स्वरोजगार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

लखनऊ में हुई बैठक में सीएम योगी ने कहा कि सभी जिलों में जल्द से जल्द उपयुक्त जमीन चिन्हित कर तय समयसीमा में योजना को धरातल पर उतारा जाए। यह योजना 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू की गई थी।

प्रस्तावित एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन हर जिले में न्यूनतम 50 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जाएंगे। इनमें एमएसएमई, सेवा क्षेत्र और नवाचार आधारित उद्योगों के लिए प्लग-एंड-प्ले यूनिट, फ्लैटेड फैक्ट्री, कौशल विकास केंद्र और उद्यमिता से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे जिलों या राज्यों में पलायन न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही उन्हें प्रशिक्षण और काम के अवसर मिल सकें। यह योजना प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति देने वाली मानी जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!