A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

वनकर्मियो पर हमला करने और अवैध सागौन की लकडी काटने पर एफ आई आर दर्ज

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध सागौन की लकड़ी काटने एवं भंडारण करने पर थाना सुआताला में एफ आई आर दर्ज की गई। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर, वनरक्षक अपने दो श्रमिकों संतोष ठाकुर और जगदीश नोरिया के साथ मोटरसाइकिल से गश्त पर थे। वनकर्मी तालाब की चेकिंग करने हेतु बड़ पर चढ़े तो उन्हें दूसरी और तीन व्यक्ति दिखाई दिए। जिनके पास दो बंदूके भी थी। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने इनके तरफ निशाना करके बंदूक से गोली चला दी। इस समय आसपास छिपे हुए और व्यक्ति भी इन अपराधियों के साथ इकट्ठा हो गए और गोलीबाजी प्रारभ कर दी। उस समय लगभग आठ अपराधी थे। जब वनकर्मी वहां से नहीं हटे और उन्हें ललकारते रहे तब उन्होंने तीन राउंड और फायर किया। इस बीच उन्होंने उक्त आठ अपराधियों में से तीन अपराधियों को पहचान लिया। जिनकी पहचान (1) राजा लोधी निवासी ग्राम रमपुरा (2) अरविंद पटेल निवासी ग्राम कुमरोढ़ा तथा (3) रामसेवक गोड निवासी ग्राम रमपुरा के रूप में हुई है। उक्त घटना के दौरान किसी भी वनकर्मी को कोई हानि नहीं हुई है। उक्त अपराधियों की विरुद्ध सुआताला थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई है। पुलिस बल की सहायता से तथा टाइगर रिजर्व में उपलब्ध डॉग स्क्वाड की सहायता से वन अमले द्वारा लगातार सर्च की गई। चूंकि रात्रि अधिक होने के कारण पुनः सचिंग अभियान जारी रहा। पुलिस की सहायता से आरोपियों की लोकेशन भी प्राप्त कर उनके मकान आदि की सर्चिंग की गई, जिसमें सागौन की इमारती लकड़ी, भाला, जानवरों को काटने के हथियार तथा जानवरों के अंग आदि जप्त की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!