A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार सवार सैनिक की गोली मारकर हत्या

  1. थाना सादाबाद। शुक्रवार को हाथरस रोड पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के निकट हाईवे पर भारतीय सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार भारतीय सेवा जवान पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए कार छोड़कर भाग रहे सैनिक को बाद में हमलावरों ने निकट जाकर गोली मारकर मौके पर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। फॉरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच की है। फिलहाल सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हमला करने वालों की तलाश में जुट गई है।
Back to top button
error: Content is protected !!