

आयोग/अवस्थापना निधि की संस्तुतियों अन्तर्गत नगर पालिका परिषद्, हाथरस/सि०राऊ को प्राप्त/अवशेष धनराशि के अन्तर्गत प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार एवं पूर्व से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों में वित्त आयोग से स्वीकृत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अवशेष/अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, नये स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया समय से पूर्ण कराई जाए ताकि धनराशि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके। वित्त आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि का उपयोग स्थानीय नागरिकों के हित में पारदर्शी एवं प्रभावीढंग से पूर्ण करने के साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं प्रगति की निगरानी की जाए ताकि योजना के प्रत्येक बिंदु का सही ढंग से पालन हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रस्ताव जनसामान्य की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित हैं, जैसे जल निकासी, नाली-सीवर, सीसी/इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, कायाकल्प, उपकरण क्रय एवं अन्य विकास कार्य। प्राप्त प्रस्तावों में से कुछ को छोड़कर शेष प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की गति को बढ़ाना, नागरिक सुविधाओं में सुधार लाना तथा आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों और अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निरंतर सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करें ताकि सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रणाली, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत एवं रख-रखाव, तथा नगर क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय नियमित रूप से सफाई अभियान चलाएं और कूड़ा निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत की जाए ताकि रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सके और नागरिकों को असुविधा न हो। निगरानी हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि क्रय की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।







