A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

9 फरवरी को बड़तूमा में मनाया जाएगा संत रविदास जयंती महोत्सव’

IMG 20260206 WA0078

IMG 20260206 WA0081

IMG 20260206 WA0075सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से आगामी 9 फरवरी को बड़तूमा स्थित लोक स्मारक प्रांगण में ‘संत रविदास जयंती महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने रजाखेड़ी बजरिया स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन दर्शन समाज को एकता और समानता के सूत्र में पिरोने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस उत्सव को केवल एक कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसे सामाजिक एकता के पर्व के रूप में मनाएं।
विधायाक लारिया ने आगे कहा कि “हमारा संकल्प है कि इस आयोजन के माध्यम से संत जी के समरसता के संदेश को हर घर तक पहुँचाया जाए। यह महोत्सव समाज के हर वर्ग की सहभागिता का प्रतीक बनेगा। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से प्रेरक होगा, जहाँ संत रविदास जयंती के अवसर पर मेधावी छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान होगा। वरिष्ठजनों के अनुभव को साझा कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। समर्पित नागरिकों की निस्वार्थ समाज सेवा को नई पहचान दी जाएगी। आयोजन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विधायक लारिया ने अलग -अलग टीमों का गठन कर उन्हें विशिष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। विभाग मुख्य जिम्मेदारी, समन्वय समिति, कार्यक्रम की रूपरेखा और समय-सारणी का प्रबंधन,अतिथि सत्कार ,मंच व्यवस्था और गणमान्य अतिथियों का स्वागत, अनुशासन टीम, प्रचार-प्रसार-संत जी के संदेशों को डिजिटल और जमीनी स्तर पर पहुँचाना। बैठक के दौरान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुटता के साथ इस महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बड़तूमा का प्रांगण 9 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के अनूठे संगम का साक्षी बनेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!