जावरा(रतलाम) जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 7 फरवरी को जिलें में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चैकिंग की गई। जिसमें श्री गुरुतेग बहादुर ऐकेंडमी, रतलाम में संचालित होने वाली स्कूल बसों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान स्पीड गवर्नर की जाँच वाहन का बोनट खुलवा कर की गयी एवं सभी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगा पाया गया, वाहनों के अग्नीशमन यंत्र को भी चलवाया जाकर देखा गया जिसमें 02 स्कूल बसों में अग्नीशमन यंत्र उपलब्ध होना नही पाये गये। इस कारण से 02 वाहनों से समझौता शुल्क राशि रु 6000/- वसूल की गई ।
स्कूल वाहनों में आपातकालीन खिड़की व दरवाजों की जाँच की गई, जिसमें 05 स्कूल बसों में आपातकालीन खिड़की व दरवाजे नट-बोल्ट से कसे पाये गये। जिससे आपातकालीन स्थिति में उनका प्रयोग किया जाना संभव नही था। इस कारण से 05 वाहनों से समझौता शुल्क राशि रु 15000/- वसूल की गई । स्कूल वाहनों में सी.सी.टी.वी कैमरो को मोबाईल में चलवाया जाकर देखा गया जो कि कार्यरत पाये गये। 07 स्कूल बसों में जो कमिया पायी गई है उन्हें दुरस्त कराया जाकर वाहनों को 5 दिवस में भौतिक सत्यापन हेतु कार्यालय में पेश किये जाने के लिए आदेशित किया गया। साथ ही सृजन महाविद्यालय की 01 बस में कमी पाये जाने पर समझौता शुल्क राशि रु 16,000/- वसूल की गई । इस प्रकार कुल समझौता शुल्क राशि रु 37,000/- शासन के पक्ष में वसूल किये गये।
चैकिंग के दौरान समस्त स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने स्कूल वाहनों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाईन जैसे वाहन का वैध बीमा, परमिट, फिटनेस, पी.यू.सी., चालक का वैध लायसेंस, अग्नीशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, स्पीड गवर्नर, सी.सी.टी.वी. कैमरे, व्ही.एल.टी.डी., पैनिक बटन एवं आपातकालीन खिड़की व दरवाजे दुरस्त रख कर ही अपने स्कूल वाहन का संचालन करे। यदि कोई भी स्कूल वाहन नियमानुसार संचालित होना नही पाया जाता है तो उन स्कूली वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत चालानी कार्यवाही की जाएगी।
ग्राम अटरा हत्या काण्ड में फरार मुख्य आरोपी को नागोद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
13/02/2026
👉🏻 रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने शिक्षा तथा ट्रायबल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक निर्देश… 👉🏻 नये सत्र में हर शाला जाने योग बच्चे का शाला में प्रवेश करायें. 👉🏻 छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार करें.
13/02/2026
दुर्गाकुड क्षेत्र में चला जबर्दस्त वाहन चेकिंग अभियान, मची खलबली
12/02/2026
पुलिस ने ड्रोन से ढूंढ निकाला अफीम की अवैध खेती कपास सरसों कि आड में अफीम के पोंधे
12/02/2026
मेयर प्रतियासी माननीय श्री चंद्र शेखर अग्रवाल जी का अंगारपथरा में सम्मानित
12/02/2026
भेलाटांड़ , नीमताला और भेलाटांड़ कॉलोनी में किए गए डोर-टू-डोर अभियान
12/02/2026
*युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बसना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है
12/02/2026
महादेव मेले को लेकर जुन्नारदेव थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर हुआ मंथन, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
12/02/2026
लखनऊ गोलागंज में एक कार चालक ने एक महिला पर कार चढ़ा दी।
12/02/2026
राष्ट्रीय महिला दिवस पर कैमुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!