A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमताज़ा खबरभोपालमध्यप्रदेशमौसम और स्वास्थ्यसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारसागरस्थानीय समाचार

थ्रेसर करते समय दर्दनाक हादसा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

घटना, सागर के खिमलासा सदरपुर से, देखें पूरी खबर

Screenshot 2026 03 12 12 26 17 03 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 Screenshot 2026 03 12 11 35 06 63 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

रिपोर्ट, ग्राउंड जीरो से, हरिकृष्ण सोनी।7049459405

थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

सदरपुर: क्षेत्र के सदरपुर टोरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां चने, राई की थ्रेसिंग करते समय एक युवक की मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना का विवरण

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नंदू उर्फ नंदकिशोर (35 वर्ष), पिता गुलाब सिंह लोधी, निवासी सदरपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई निरंजन सिंह ने पुलिस को बताया कि नंदू सुबह करीब 9 बजे प्रेम के खेत पर चने की थ्रेसिंग (गहाई) करवाने गया था।

​दोपहर करीब 12:30 बजे, खेत मालिक प्रेम कुशवाहा ने फोन पर सूचना दी कि चने की लोंक (फसल) मशीन में डालते समय नंदू अनियंत्रित होकर थ्रेसर के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस कार्यवाही

​सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 9/26 दर्ज किया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S) की धारा 194 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

​पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि हादसा किस लापरवाही के कारण हुआ।

मृतक, अपने पीछे एक छोटा बालक,और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया। परिवार को भरण पोषण का संकट हो गया।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

वाट्स एप 7049459405,पर

Back to top button
error: Content is protected !!