?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजौली में आज परिषदीय परीक्षा इण्टर संस्कृत विषय के साथ सकुशल हुआ सम्पन्न

IMG 20260312 172601

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजौली में आज परिषदीय परीक्षा इण्टर संस्कृत विषय के साथ सकुशल हुआ सम्पन्न

​देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजौली महराजगंज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा आज सायं काल की परीक्षा संस्कृत विषय के साथ सकुशल संपन्न हो गई । आपको बता दें कि आज अंतिम प्रश्न पत्र अंतिम पाली की परीक्षा के साथ ही केंद्र पर सभी विषयों की परीक्षाएं समाप्त हुईं।
​जिसमे पूरी परीक्षा अवधि के दौरान शासन के निर्देशानुसार सीसीटीव (CCTV) निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। केंद्र पर कोई भी नकल या अनुचित साधन का मामला दर्ज नहीं हुआ। अंतिम दिवस की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को नियमानुसार बंडल बनाकर, सील बंद कर मुख्य संकलन केंद्र (महराजगंज) के लिए रवाना कर दिया गया ।
यह परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक,कक्ष निरीक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और पुलिस प्रशासन व अन्य के समन्वय से निर्बाध रूप से सकुशल सम्पन्न हुई।इस परीक्षा समापन पर विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर ठाकुर प्रसाद बर्मा जी व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह जी ने परीक्षा कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण को परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!