A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीन फर्जी जॉब कार्ड से 92 हजार डकार गया रोजगार सहायक 

- नाम में किया हेर फेर ,जो है नहीं उन्हें बना डाला-

सीधी। ऐसे लोग जो है ही नहीं उनके नाम पर जॉब कार्ड बनाकर महज दो महीने के भीतर रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव प्रसाद यादव 92 हजार से अधिक की राशि डकार गया।

जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत करैल में पदस्थ रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव ने ग्राम मछेडी निवासी जोधा पिता राजन के नाम पर जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037/107-D बनाया जिसमें जयमन का नाम शामिल है फिर उसी जयमन के नाम पर जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-0 07/110-D भी बनाया इसके बावजूद जोधन पिता मंगल के नाम पर जब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-007/ 31 -C और जोधन पिता रंग देव के नाम पर एमपी- 15-007-037-007/ 361-D भी बनाया । मजेदार बात तो यह है कि इन दोनों जॉब कार्ड में भी जयमन का नाम शामिल है। जब हमने मतदाता सूची में ढूंढा तो जोधन पिता राजन वर्ष 2024 की मतदाता सूची के सरल क्रमांक 483 मतदाता क्रमांक ASI 1711332 और जयमन का नाम सरल क्रमांक 484 मतदाता क्रमांक GDZ 5347208 मैं दर्ज है लेकिन जोधा पिता राजन ,जोधन पिता मंगल और जोधन पिता रंगदेव ग्राम मछेडी में नहीं है। ग्राम मछेडी में केवल 44 स्त्री, पुरुष मतदाता है । इसकी पुष्टि ग्राम मछेडी की पॅच सीताकली ने भी दूरभाष पर की है उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि ग्राम मछेडी में जोधन सिंह पिता राजन और जयमन है और जोधन पिता मंगल तथा जोधन पिता रंग देव नहीं है जिसका सीधा तात्पर्य यह है कि यह दोनों ही जॉब कार्ड काल्पनिक और फर्जी नाम से बनाए गए हैं और इनमें दर्ज प्रविष्टियां भी फर्जी है अब गौर कीजिए इन दोनों ही जॉब कार्ड में कितनी राशि का आहरण कब किया गया है। जोधन पिता मंगल निवासी मछेडी के नाम पर बने जॉब कार्ड में वर्ष 2022-23 में 20788 रुपए और जोधन पिता रंग देव को मछेडी का निवासी बाताकर बनाए गए जॉब कार्ड में 2021-22 में 38190 का इस तरह केवल इन दो जाब कार्डों में ही 58978 रुपए का फर्जी भुगतान किया गया है।

इसी तरह छोटेलाल पिता ददई ग्राम बेदों के निवासी हैं जिनके नाम पर तीन जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037- 008 /151-C और एमपी -15-007-037-0 08/ 163 -A तथा एमपी- 15-007-037-008/ 172-A बनाया जिसमें छोटेलाल के अलावा LALLI का नाम तीनों ही जॉब कार्ड में शामिल है। मजेदार बात यह है कि रोजगार सहायक शिव प्रसाद यादव ने एक चौथ जॉब कार्ड छोटेलाल की बजाय छोटे पिता ददई को निवासी ग्राम करैल का बात कर बनाया गया लेकिन भूल बस इस LALLI का नाम भी शामिल किया गया जो कि ग्राम बेदो निवासी छोटे लाल के तीन जाब कार्डों में शामिल है। छोटे लाल पिता ददई का नाम ग्राम बेदो की मतदाता सूची में है जिसका मतदाता क्रमांक GDZ 5337 779 है और ग्राम करैल की मतदाता सूची में छोटे लाल पिता ददई का नाम उपलब्ध नहीं है । इस तरह हेर फेर कर एक फर्जी बनाए गए जाब कार्ड से अकेले वर्ष 2022 के मार्च और अप्रैल महीने में कुल 33776 रुपए मजदूरी का फर्जी ढंग से आहरण किया गया । इस तरह फर्जी नाम और पते पर बनाए गए महज तीन जॉब कार्डों में केवल दो महीने के भीतर कुल 92744 रुपए मजदूरी का आहरण कर गबन किया गया है जो वसूली योग्य है और फर्जी दस्तावेज बनाकर लोक धन के गबन का अपराध है।

जोधन पिता ददई का असली जाब कार्ड

IMG 20260313 072100

जयमन का जॉब कार्ड

IMG 20260313 072121

जोधन का फर्जी जॉब कर्ड

IMG 20260313 072145 IMG 20260313 072206

छोटेलाल पिता ददई का फर्जी जॉब कर्ड

IMG 20260313 072226

छोटे और छोटेलाल पिता ददई का जाब कार्ड

IMG 20260313 130803 IMG 20260313 130737 IMG 20260313 130605

Back to top button
error: Content is protected !!