अन्य खबरेछत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन में दस ट्रेनों का ठहराव दिया जा रहा है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 13 मार्च 2026

===-: चैत्र वासंतीय नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च गुरूवार से होने जा रहा है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु भक्तजन मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोगरगढ़ की यात्रा करते हैं। भक्तजनों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे प्रशासन ने डोंगरगढ़ रेलवे-स्टेशन पर दस एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है। इनमे लंबी दूरी की यात्री ट्रेनें भी नवरात्र के दौरान डोगरगढ़ में नवरात्र के दौरान रूकेंगी। रेल यात्रियों के लिए यह सुविधा 19 मार्च से लेकर 27 मार्च 2026 तक रहेगी नवरात्र के दौरान चार लोकल ट्रेनों का विस्तार भी किया जा रहा है, जो कि डोंगरगढ़ दुर्ग स्टेशन के बीच चलाई जायेंगी। नवरात्र के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में मेला भी लगता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इसी को ध्यान मे रखते हुए रेल प्रशासन ने खास इंतजाम किया है। नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ में कुछ ट्रेनों का अस्थाई रूप से ठहराव भी दिया जा रहा है। ट्रेन क्रमांक 68742/68741- गोंदिया- दुर्ग गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है। ट्रेन क्रमांक 68729/68730 रायपुर डोंगरगढ़ रायपुर मेमू पैसेंजर को गोंदिया स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है। ट्रेन क्रमांक 06886/06885 डोंगरगढ़ दुर्ग डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। नवरात्र के दौरान-: ट्रेन 20843बिलासपुर – भगत की कोठी, भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर- बिकानेर एक्सप्रेस, बिलासपुर- चेन्नई एक्सप्रेस, चेन्नई- बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर- पुणे एक्सप्रेस, पुणे- बिलासपुर एक्सप्रेस, रायपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस, सिकंदराबाद- रायपुर एक्सप्रेस, का ठहराव भी डोंगरगड़ स्टेशन पर दिया जा रहा है। नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ में सुरक्षा के लिए मेला स्थल और बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा। निगरानी के लिए आधुनिक कंट्रोल रूम भी बनाया जायेगा। बम्लेश्वरी मंदिर रोपवे की तकनीकी सुरक्षा को लेकर भी ट्रस्ट से फिटनेस सर्टिफिकेट और मेंटेनेंस की जानकारी भी ली जा रही है। नवरात्र के दौरान गर्मी को ध्यान मे रखते हुए प्रशासन ने डोंगरगढ़ आने जाने वाले श्रदधालुओं के लिए कई व्यवस्थाएं भी की हैं। श्रदधालुओं को परेशानी न हो इसके लिए पेयजल बिजली की सप्लाई आदि सुचारू रूप से रखने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सेवा पंडाल भी लगाए जा रहें हैं। जहां पर भक्तजनों को पेयजल भोजन चाय नाश्ता आदि आसानी से मिल सकेंगी।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!