?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजयपुरराजस्थान

धौला में संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में  “राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर” का हुआ समापन 

धौला में संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में  "राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर" का हुआ समापन 

धौला में संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में

“राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर” का हुआ समापन

जयपुर।धौला में संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में "राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर" के समापन पर लिया सेवा स्वच्छता का संकल्प
जयपुर।धौला में संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 
“राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर” के समापन पर लिया सेवा स्वच्छता का संकल्प

IMG 20260320 WA0012 IMG 20260320 WA00091 IMG 20260320 WA0011 IMG 20260320 WA0008 IMG 20260320 WA0013

 

जयपुर। जयपुर जिले के जमवारामगढ़ उपखण्ड के संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में 14 मार्च2026 से 20 मार्च 2026 तक स्वच्छता की थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करना और उनको नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की शिक्षा देना था ।

शिविर में 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और प्रत्येक दिन स्वच्छता सफाई पर अलग-अलग कार्य किये जैसे विद्यालय परिसर की सफाई ,विद्यालय भवन की सफाई,विद्यालय परिसर में उग रहे पेड़ पौधों के गड्ढों की सफाई और गड्ढे बनाना तथा पेड़ों में पानी एवं खाद्य देना ,स्वच्छता एवं सफाई के प्रति जागरूकता रैली निकालना, स्वच्छता पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । शुक्रवार को शिविर के अंतिम दिवस पर सभी स्वयं सेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गोद ली गई बस्ती पटवारी मोहल्ला एवं गांव में स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेदिक औषधालय में जाकर साफ सफाई का कार्य किया गया ।ग्राम वासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया |

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर समापन समारोह में प्रधानाचार्य नम्रता देवी गुर्जर ने सभी को साफ सफाई के महत्व की जानकारी दी तथा साफ सफाई से रहने के लिए प्रेरित किया और शिविर में किए गए सभी कार्यों की प्रशंसा की

कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार मीणा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को बताते हुए शिविर में किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा समापन समारोह में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया|

Back to top button
error: Content is protected !!