?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुरलखीमपुर खीरी

निघासन में बाढ़ से राहत की उम्मीद बढ़ी, राजा राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उठाया मुद्दा

निघासन में बाढ़ से राहत की उम्मीद बढ़ी, राजा राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उठाया मुद्दा

IMG 20260321 200003निघासन/लखीमपुर खीरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संयोजक झंडी स्टेट के राजा राजेश्वर सिंह ने लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मुलाकात कर निघासन क्षेत्र में हर वर्ष आने वाली बाढ़ की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं राजा राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए बेलहा ग्रामसभा के ठाकुरपुरवा मजरे में स्थित रपटा पुल के स्थान पर दो कोठी पुलों के निर्माण की मांग की, जिससे बाढ़ के समय पानी की निकासी सुगमता से हो सके। इसके अलावा उन्होंने Sharda River की बहतिया और घाघी नाले की सफाई व मरम्मत कराने पर जोर दिया तथा मदनपुर लालबोझी क्षेत्र में शारदा नदी से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की गौरतलब है कि राजा राजेश्वर सिंह लंबे समय से निघासन और धौरहरा क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्व में घाघी नाले की वर्षों से रुकी सफाई कराई गई थी, जिससे करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था में सुधार हुआ। इसके साथ ही लालपुर क्षेत्र में लगभग तीन किलोमीटर लंबे बंधे का पुनर्निर्माण भी कराया गया, जिससे पिछले वर्ष क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से काफी राहत मिली थी राजा राजेश्वर सिंह का कहना है कि यदि वर्तमान में उठाई गई मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होती है, तो निघासन और धौरहरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों को अब प्रशासनिक स्तर पर ठोस और त्वरित कदम उठाए जाने की उम्मीद है, ताकि हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या से निजात मिल सके।

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

Back to top button
error: Content is protected !!