तिरूपति- रक्सौल, पटना- चल॔पली रेलमार्ग पर समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 28 मई 2026 तक
रेलवे ने तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने निर्णय लिया है।
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 8 अप्रैल 2026
===-: रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रसिद्ध तिरूमला तिरूपति वेंकटेश्वर स्वामी श्री बालाजी के दर्शन और आम रेल यात्रियो के लिए दो समर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह समर स्पेशल ट्रेन तिरूपति- रक्सौल- तिरूपति और पटना- चरलापली पटना रेलवे-स्टेशन के बीच अप्रैल से मई के अंत तक चलाई जायेगी। तिरूमला- रक्सौल-तिरूमला समर स्पेशल ट्रेन 07051/07052 कूल 07फेरों के साथ चलेगी। ट्रेन 07051तिरूपति रेलवे-स्टेशन से प्रति सोमवार को 13,20,27 अप्रैल 2026, और 04,11, 18, 25 मई को रक्सौल के लिए चलेगी। वापसी के समय ट्रेन 07052 रक्सौल रेलवे-स्टेशन से प्रति गुरूवार 16,23, 30 अप्रैल 2026 को और 07,14,21,28 मई को तिरूपति के लिए चलेगी। दूसरी समर स्पेशल ट्रेन पटना- चरलापली -पटना रेलमार्ग पर चलेगी, यह स्पेशल ट्रेन 15फेरों के साथ चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 08 अप्रैल से शुरू होकर 27 मई 2026तक चलेगी। ट्रेन क्रमांक 07051तिरूपति- रक्सौल- तिरुपति स्टेशन से चलने का समय- सुबह 08:15बजे यह ट्रेन दूसरे दिन गोंदिया स्टेशन पर सुबह 09:10 बजे पहुंचेगी और 09:25बजे छूटेगी, दुर्ग- 11:50 आगमन, 11::55 प्रस्थान, रायपुर आगमन- 12:30बजे प्रस्थान-12:35बजे, बिलासपुर आगमन- 14:25बजे प्रस्थान-14:40 बजे, झारसुगुड़ा आगमन – 18:05बजे प्रस्थान- 18-07 बजे होगा। तीसरे दिन इस ट्रेन का रक्सौल आगमन 17:00 बजे होगा। ट्रेन क्रमांक 07052- रक्सौल- तिरूपति रक्सौल से प्रस्थान समय दोपहर 03:15बजे, दूसरे दिन झारसुगुड़ा- आगमन 01:53बजे प्रस्थान 01:55बजे, बिलासपुर आगमन शाम 04:40बजे प्रस्थान 04:50बजे, रायपुर आगमन शाम 06:20बजै प्रस्थान 06:25बजे, दुर्ग आगमन रात 07:15बजे प्रस्थान 07:20बजे, गोंदिया आगमन रात 08:20बजे प्रस्थान रात 08:30 , तीसरे दिन यह ट्रेन तिरूपति स्टेशन पर रात 08:30 पहुंचेगी। पटना और चरलापली के बीच समर स्पेशल ट्रेन 08 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक चलेगी। ट्रेन क्रमांक 03253 पटना- चरलापली स्पेशल 08 अप्रैल 2026 से 27 मई तक कुल 15 फेरों के लिए प्रति सोमवार और बुधवार को पटना से चलेगी। ट्रेन 03254 चरलापली- पटना स्पेशल 15 अप्रैल 2026 से 27 मई तक कुल 7 फेरों के लिए प्रति बुधवार को चरलापली से चलेगी। ट्रेन 03255चरलापली- पटना स्पेशल 10 अप्रैल 2026 से 29 मई तक कुल 8 फेरों के लिए प्रति बुधवार को चरलापली से चलेगी। समर स्पेशल ट्रेन समय सारीणी-: ट्रेन 03253 पटना चरलापली स्पेशल यह ट्रेन 8 अप्रैल से 27 मई तक प्रति सोमवार और बुधवार को दोपहर मे 15:00बजे पटना स्टेशन से चलेगी, दूसरे दिन मंगलवार और गुरूवार को यह ट्रेन बिलासपुर आगमन सुबह 07:40बजे, प्रस्थान 07:45बजे, रायपुर आगमन सुबह 08:43बजे प्रस्थान 09:45बजे, दुर्ग आगमन सुबह 10:10 बजे प्रस्थान 10:20बजे, गोंदिया आगमन दोपहर 12:50बजे प्रस्थान 12:55बजे, तीसरे दिन यह ट्रेन चरलापली स्टेशन आगमन दोपहर मे 03:30बजे होगा। ट्रेन 03254 चयलापली- पटना स्पेशल 15 अप्रैल से 27 मई तक कुल 7 फेरों के लिए प्रति बुधवार को रात 23:00बजे चरलापली स्टेशन से चलेगी और दूसरे दिन गुरुवार को गोंदिया आगमन सुबह 11:40बजे प्रस्थान 11:45बजे, दुर्ग आगमन दोपहर 13:50बजे प्रस्थान 14:00बजे, रायपुर आगमन दोपहर 14:33बजे प्रस्थान 14:35बजे, बिलासपुर आगमन शाम 16:45बजे प्रस्थान 16:50बजे, तीसरे दिन शुक्रवार को यह ट्रेन पटना आगमन सुबह 11:30 बजे होगा। ट्रेन 03255 चरलापली- पटना स्पेशल यह ट्रेन 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रति शुक्रवार को रात 21:00 बजे चरलापली स्टेशन से चलेगी और दूसरे दिन शनिवार को इस ट्रेन का गोंदिया आगमन सुबह 09:40बजे प्रस्थान 09:45बजे, दुर्ग आगमन सुबह 11:50बजे प्रस्थान 12:00बजे, रायपुर आगमन दोपहर 12:33बजे प्रस्थान 12:35 बजे, बिलासपुर आगमन दोपहर 14:45बजे प्रस्थान 14:50 बजे, तीसरे दिन रविवार को ट्रेन का पटना आगमन सुबह 09:30 बजे होगा। यह समर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं मे तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, बोकारो, रांची, हाटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपली, पेद्दापली, काजीपेठ रेलवे-स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी। रेल यात्रीगण समर स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी और उनका ठहराव से संबंधित जानकारी NTES एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इन समर स्पेशल ट्रेनों में 01 एसएलआरडी , 2 सामान्य, 4 स्लीपर, 7एसी-।।।, 7एसी- ।।।।, इकोनॉमी और एक जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेगे। 24 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन जिनमे 3एसी -||,टीयर, 5एसी- |||टीयर, 10 स्लीपर कोच, 6 सामान्य कोच रहेगे।






