A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चोपन-शक्तिनगर-सिंगरौली रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण तथा वी.टी.पी.एस./सिंगरौली एवं एन.सी.एल./सिंगरौली के अधिकारियों के साथ किया गया बैठक

रेल न्यूज़ IMG 20260417 WA0023IMG 20260417 WA0024

IMG 20260417 WA0025

धनबाद: 16.04.26

आज दिनांक 16.04.26 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा चोपन-शक्तिनगर-सिंगरौली रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान कृष्णशीला रेलवे स्टेशन, एन.सी.एल. साइलो, रिले रूम एवं निर्माणाधीन रनिंग रूम का अवलोकन कर व्यवस्थाओं एवं प्रगति की समीक्षा की गई | इसके पश्चात शक्तिनगर रेलवे स्टेशन एवं एन.सी.एल. दुधिचुआ कोल लोडिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण कर परिचालन एवं कोयला लदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया | मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वी.टी.पी.एस./सिंगरौली तथा एन.सी.एल./सिंगरौली के अधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय एवं माल परिवहन को और सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई | इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

मनीष सौरभ
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!