A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

BREAKING NEWS | “ट्रैफिक चेकिंग या वसूली अभियान?—

पुल जोगियान पर दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने के आरोप”

🚨🚨🚨 BREAKING NEWS | “ट्रैफिक चेकिंग या वसूली अभियान?—पुल जोगियान पर दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने के आरोप” 🚨🚨🚨

सहारनपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। पुल जोगियान क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, मौके पर तैनात दरोगा संजीव और एक सिपाही (ढाका) पर आरोप है कि उन्होंने चेकिंग के नाम पर चालकों को रोककर उनसे रिश्वत की मांग की।

बताया जा रहा है कि कई वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि कागजात सही होने के बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से रोका गया और चालान का डर दिखाकर पैसे मांगे गए। इस घटना के बाद नाराज लोगों ने पूरे मामले की शिकायत एसपी ट्रैफिक से करते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल ट्रैफिक पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण ऐसी प्रवृत्तियों पर रोक नहीं लग पा रही है।

मामले को लेकर अब निगाहें ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं कि क्या इस शिकायत पर निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

👉 बड़ा सवाल:
क्या ट्रैफिक चेकिंग अब “सेटिंग” का जरिया बनती जा रही है?

फिलहाल, मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।


रिपोर्ट: एलिक सिंह
📞 संपर्क: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें

🖋 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!