A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

यूपी बोर्ड परीक्षा में कांठ के विद्या​र्थियों ने लहराया अपना परचम, रिजल्ट देख खुशी से उछल पड़े मेधावी

प्रदेश, मंडल और जिले की टॉपटेन सूचियों में दर्ज कराया नाम, मेधावियों का फूलमालाएं पहनाकर किया गया स्वागत व सम्मान

A 1
कांठ के यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएं।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक ​शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के घो​षित किए गए वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम में इस बार भी कांठ के विद्या​र्थियों का प्रदेश, मंडल और जिले की टॉपटेन सूचियों में दबदबा रहा। छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त करते हुए कांठ क्षेत्र के साथ ही अपने विद्यालय, अ​भिभावकों और ​शिक्षक एवं प्र​शिक्षओं का नाम रोशन किया है। सभी मेधावियों को फूलमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया है।
A 2
कांठ के मह​र्षि दयानंद इंटर कॉलेज में खुशी जतातीं यूपी बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राएं।

परीक्षा परिणाम के अनुसार इंटरमीडिएट में कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज माननगर कांठ के छात्र अभिषेक ने 96.20 अंकों ने जिले में पहला और प्रदेश सातवां स्थान प्राप्त किया है। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा की बुशरा ने 91.40 प्रतिशत अंकों से जिले में सातवां, आर्या कुश चौहान ने 91.20 प्रतिशत अंकों से जिले में आठवां, परिधि ने 91 प्रतिशत अंकों से जिले में नौ वां, रितिका चौहान ने 90.80 प्रतिशत अंकों से जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

A 6

कांठ के कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा  इंटरमीडिएट में 96.20 अंकों ने जिले में पहला और प्रदेश सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अ​भिषेक को मिठाई ​खिलाते ​शिक्षक।

इधर कांठ नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा की छात्रा कनक सिंह और पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के मोहम्मद जैद ने हाईस्कूल में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और प्रदेश में दसवें स्थान पर अपने नाम दर्ज कराए हैं। वहीं पंडित बाबूराम शर्मा मैमोरियल इंटर कॉलेज लदावली (छजलैट) के नितिन ने 95.83 प्रतिशत अंकों से जिले में तीसरा, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की कांठ की छात्रा अमृता सिंह और धर्म सिंह इंटर कॉलेज खलीलपुर कद्दीम (कांठ) की वर्णिका लाम्बा ने 95.50 प्रतिशत अंकों से जिले में चौथा, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की कांठ की अरीबा और शुमैला परवीन ने 94.50 प्रतिशत अंकों से जिले में 9 वां, इसी कॉलेज की इशिका ने 94.17 प्रतिशत अंकों से जिले में 10 वां स्थान प्राप्त किया है।

A 4
कांठ के प​ब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा में यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और प्रदेश में दसवें स्थान करने वाला छात्र मौहम्मद जैद।

मेधावियों की इस शानदार उपल​​ब्धि पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई, प्रधानाचार्य मदन सिंह, कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक अश्वनी कुमार, डायरेक्टर अशोक कुमार, प्रधानाचार्य पंकज कुमार, पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के प्रबंधक डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, प्रधानाचार्य दानवीर सिंह, बाबू राम शर्मा मैमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, धर्म सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक, अध्यक्ष और प्रधानाचार्य ने भी खुशी जताई है और मेधावियों का उत्साह वर्धन किया है।

A 3
कांठ के मह​र्षि दयानंद इंटर कॉलेज में विजयी मुद्रा में यूपी बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राएं।
A 5
कांठ में यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और प्रदेश में दसवें स्थान करने वाली छात्रा कनक सिंह।
A 7
कांठ के डीएसएम इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी सहित ​शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उपहार देकर सम्मानित किया।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ  
Back to top button
error: Content is protected !!