A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शीतला माता मंदिर के पास धर्मशाला उपयोगकर्ता द्वारा नाले में कचरा डालने पर किया गया जुर्माना

FB IMG 1777430822825सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*पिछली बार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की शुरुआत शीतला माता मंदिर प्रांगण और इसके आस-पास सफाई व सौन्दर्यीकरण कर की गई थी ताकि यहां के नागरिक भी स्वच्छता से जुड़े उनके व्यवहार में स्वच्छता का विशेष स्थान हो। यह बात निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर निरीक्षण के दौरान शीतला माता मंदिर के पास बनी धर्मशाला के संचालक अध्यक्ष से स्वच्छता संवाद कर कहीं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शीतला माता मंदिर नाला में डिस्पोजल दोना पत्तल आदि कचरा देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की उक्त धर्मशाला संचालक और उपयोगकर्ता पर जुर्माना करें और नाले की सफाई भी सुनिश्चित करायें। निगमायुक्त के निर्देशानुसार एक हजार रूपये का जुर्माना किया गया। धर्मशाला संचालक अध्यक्ष द्वारा माफीनामा देते हुए आगे से इस प्रकार की गलती न दोहराने की शपथ भी ली गई। निगमायुक्त ने कहा की यहां के रहवासियों में स्वच्छता के प्रति जागृति लाने उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। लगभग एक वर्ष में बड़ा परिवर्तन यहां देखने भी मिल रहा है जो कभी ब्लैक स्पॉट कचरा घर थे वे आज सौन्दर्य स्थल के रूप में शहर के लेंडमार्क बने हैं आज श्री कृष्ण अर्जुन रथ स्थल के नाम से लोग शीतला माता तिराहे को पहचानने लगे हैं। यह स्थल स्वच्छता के प्रतीक के रूप में ख्याति पा रहा है यहां के रहवासी भी अब साफ स्वच्छ पार्क में बैठते हैं। मंदिर प्रांगण भी स्वच्छ सुंदर हुआ है। रहवासियों की सोच में भी परिवर्तन आया है। स्वच्छता के तौर तरीकों को उन्होंने आत्मसात किया है घरों से निकले कचरे को कचरा गाड़ी में देने लगे हैं। डस्टबिन का उपयोग घर घर हो रहा है। ऐसे में सभी नागरिकों और स्थानीय रहवासियों की यह जिम्मेदारी बनती है की यह क्षेत्र पूरी तरह साफ स्वच्छ रहे और अन्य लोगों को यहां आकर प्रेरणा मिले। न की कुछेक लापरवाह लोगों के कारण नाले-नालियों में या सड़क किनारे कचरा दिखे। उन्होंने कहा की धर्मशाला में उपयोगकर्ता व उसके संचालक हमेशा ध्यान रखें की कार्यक्रमों या आयोजनों के दौरान निकला सभी प्रकार का कचरा, कचरा कलेक्शन वाहनों में ही दें नालों या सड़क किनारे ढेर न लगाएं। ऐसा करते पाये जाने पर भारी जुर्माना किया जावेगा। सभी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को नंबर-1 बनाने में अपना उत्कृष्ट सहयोग दें।नागरिकों के फीडबैक हेतु लिंक https://cf.sbmurban.org/ जारी हो चुकी है सभी नागरिक फीडबैक देकर अवश्य बताएं की सागर शहर अब सौन्दर्य व स्वच्छता की दृष्टि से कैसा है। आपका एक एक फीडबैक सागर को नंबर-1 बनाने के लिए आवश्यक है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!