
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में लोधी समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय राजा हिरदेशाह लोधी पुण्यतिथि पर शौर्य यात्रा व शौर्य दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बतौर मुख्य अतिथि राजा हिरदेशाह जी का जयकारा लगाकर घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम में 1842 क्रांति के महानायक राजा हिरदेशाह लोधी की जीवनगाथा को पढ़ाया जाएगा,साथ ही यह भी कहा कि राजा हिरदेशाह जी की जन्म स्थली हीरापुर को एक तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही राजा हिरदेशाह की जीवनगाथा से जुड़े हर पहलू पर रिसर्च करवाई जायेगी। राजा हिरदेशाह अपने बुद्धि,बल व शौर्य के दम पर अंग्रेजी हुकूमत से लड़े जो बड़ी बात हैं,उनका जीवन व नेतृत्व हमारे लिए प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री ने रानी अबन्ति बाई जी को भी स्मरण करते हुए कहा उनकी सरकार मातृभूमि के लिए कुर्वानी देने वाले अमर शहीदों का सम्मान करती हैं इसीलिए सागर में रानी अबन्ति बाई जी के नाम से यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा लोधी समाज वीरता व योद्धा परंपरा का प्रतीक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राजा हिरदेशाह व महापुरुषों को नमन करते हुए,अपने उदवोद्धन मैं कहा सामाजिक रूप से विषमता आरक्षण के बल पर ही मिट सकती है,और आरक्षण तब तक रहेगा ज़ब तक कि देश के सभी स्तम्भो पर पिछड़े,शोषितो को अपनी संख्या अनुसार न्याय नहीं मिल जाता। तब तक कोई माई का लाल आरक्षण नहीं हटा सकता। आज भी देश में आर्थिक बिसमता हैं जिससे आजादी जरूरी हैं, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी बल दिया और कहा हमें इस ओर ध्यान देने कि जरूरत हैं,सनातन धर्म में पौधों व जंतुओ को पूजा जाता हैं,सबके एक सी शिक्षा व एक अस्पताल व्यवस्था होना आवश्यक हैं,उन्होंने लोधी समाज कों कहा केंचुआ नहीं साँप बनकर रहने और आवश्यकता पड़ने पर फुफकारने की भी जरूरत हैं।उन्होंने सामाजिक बुराईयों व कुरीतियों से भी दूर रहने की बात कही। उन्होने कहा लोधी समाज त्यागशील समाज हैं,उन्होंने सामाजिक एकता पर भी जोर दिया। केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राजा हिरदेशाह कों नमन करते हुए कहा राजा हिरदेशाह व 1842 क्रांति के नायकों के वंशज आज भी भूमिहीन हैं जोकि दुख का बिषय हैं, राजा हिरदेशाह व उनके वंशजों कों जो स्थान मिलना चाहिए वह नहीं मिला हैं,जिन्होंने आजादी की क्रांति में योगदान दिया आज वह पिछड़ों में हैं,हमें समाज कों शिक्षित समर्थवान व संस्कारवान बनना होगा,समाज कि कमजोरियो पर चिंता करना होगी,समाज का हर व्यक्ति ज़ब सशक्त होता हैं तब समाज शशक्त होगा। उन्होंने यह भी कहा जो आप बोले उसे आचरण में भी उतारे। नर्मदा भक्त दादा गुरु ने कहा राजा हिरदेशाह,रानी अवंति बाई, रानी दुर्गावती जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने राजा हिरदेशाह कों नमन करते हुए कहा राजा हिरदेशाह ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों से प्रताडित होकर अंग्रेजों से लोहा लिया और उनकी की चूले हिला दी थी।ज़ब हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कों याद करते हैं तो मातृ भूमि के प्रति प्रेम जागता हैं। एटा उत्तर प्रदेश विधायक व लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन डेविड ने कहा हमारा इतिहास गौरव शाली हैं, हमें कलम की ताकत पहचानेगें तो आगे बढ़ेंगे, कलम सबसे बड़ी ताकत हैं जिस पर समाज कों ध्यान देने की जरूरत हैं। पूर्व विधायक मंत्री व लोधी समाज प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने राजा हिरदेशाह की जीवन गाथा पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि रानी अवंति बाई, राजा हिरदेशाह, राजा डेलन शाह, राजा नरवर शाह इत्यादि से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत हैं, उन्होंने कहा आज इन राज परिवारों की हालत ठीक नहीं हैं, उनके पास कुछ भी नहीं हैं उन्हें शासन स्तर से जो मिलना चाहिए वह नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा वह लोधी समाज व आदिवासी समाज के हर सुख दुख में साथ हैं। बरगी विधायक नीरज लोधी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा शिक्षा उस शेरनी का दूध हैं जो पियेगा वह शेर की तरह दहाडेगा। बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने सामाजिक कुरीतियों पर अपनी बात रखते हुए कहा लोधी समाज कुरीतियाँ में जकड़ा हुआ हैं जोकि समाज विकास में बाधक हैं इसलिए इनसे मुक्त होने की जरूरत हैं उन्होंने कहा सागर जिला मृत्युभोज जैसी कुप्रथा से निजात पाने हेतु प्रयत्नशील हैं वर्ष 2018 से लेकर अब तक पांच हजार से अधिक लोगों के देहांत पर मृत्युभोज कों नकार चुके हैं। बडामलहरा विद्यालय रामसिया भारती ने शिक्षा व संस्कार पर अपनी बात रखते हुए कहा शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी हैं। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने नशा को नाश की जड़ बताया, उन्होंने समाज की एकजुटता पर बात रखते हुए कहा संगठन में शक्ति हैं। उन्होंने यह भी कहा लोधी समाज का एक मुख्यमंत्री होना जरूरी हैं। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा जरूरी हैं। लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ने समाज उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर दिया। प्रदेश युवा अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कहा युवा समाज की तक़दीर व तस्वीर बदल सकते हैं।युवा समाज विकास की नीव का पत्थर है।कार्यक्रम में जंनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह,सांसद फगगन सिंह कुलस्ते,होशंगावाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी,गोटेगाँव विधायक महेंद्र नागेश,पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष कमलेश वर्मा,राजा हिरदेशाह के बंशज कौशलेन्द्र सिंह,राजा डेलन के वंशज रामकुमार ठाकुर,राजा वीरन शाह के वंशज,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया,जीएसटी कमिशनर लोकेश लिल्हारे,प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरेन्द्र सिंह ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्षमण सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सागर से पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति बाबू सिंह लोधी,शहरी जिलाध्यक्ष डॉ रामस्वरूप राजपूत,ग्रामीण जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी,शौर्य यात्रा प्रभारी कॉन्ट्रेक्टर राजेंद्र सिंह लोधी इत्यादि के नेतृत्व में हजारों की संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं समाजजन शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन डॉ दिलीप सिंह राजपूत इत्यादि ने किया।एवं आभार प्रदर्शन जालम सिंह पटेल ने किया।










