

जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
सरदारपुर।गोठवाल परिवार के कुलदेवता श्री झुंझार जी महाराज एवं भेरुजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: का आज पुर्णाहुति भंडारे के साथ समापन होगा। तीन दिन तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में रात्रि में प्रतिदिन अनेक आयोजन हुए। 27 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक क्षेत्र में भक्ति की बयार बहती रही है। श्री झुंझार जी महाराज एवं भेरुजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है पंडित प्रवीण जी शर्मा के सान्निध्य में होने वाले इस त्रि-दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम:
कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार, 27 अप्रैल को गणेश पूजन, मण्डप प्रवेश और देवताओं के पूजन के साथ साथ , एकादशी उद्यापन होगा। इसी दिन रात्रि में ‘विशाल सुन्दरकाण्ड’ का आयोजन किया गया।
मंगलवार, 28 अप्रैल को देवताओं का पूजन, हवन और ध्वजा स्थापना जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य संपन्न हुए। रात्रि के समय ‘नानी बाई का मायरा’ (सुनील जी शर्मा भानगढ़ वाले के द्वारा संगीत कथा) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्त भक्ति रस का आनंद लिया।
महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार, 29 अप्रैल को सुबह देवताओं का पूजन, देव प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति होगी। दोपहर में ‘नगर चौरासी’ का आयोजन किया जाएगा।










