नारी वन्दन अधिनियम का विरोध लोकतंत्र एवं महिलाओं के भविष्य के साथ अन्याय:डॉ मधु सिंह
महिलाएं राष्ट्र निर्माण की नींव है
बलिया।”महिलाएं राष्ट्र निर्माण की नींव है”ये बाते बैरिया ब्लॉक प्रमुख डॉ मधु सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता में कही। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नीतियों को अधिक संवेदनशील, समावेशी और प्रभावी बनाती हैं।इसलिए यह आवश्यक है कि महिलाएँ निर्णय-निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएँ। सशक्त महिलाएँ समाज में संतुलन, न्याय एवं प्रगति सुनिश्चित करते हुए विकसित भारत का निर्माण करेंगी।” नारी वन्दन अधिनियम पर विपक्ष पर हमलावार ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस अधिनियम के जरिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता तैयार किया गया था, जो देश की आधी आबादी को संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस प्रक्रिया में अड़ंगा डालकर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। विपक्ष के रवैये को नकारात्मक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जहां एक ओर केंद्र सरकार महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध दिखी, वहीं विपक्ष ने इसका विरोध कर संकीर्ण सोच का परिचय दिया।जबकि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में क्रांतिकारी पहल था, जिसे रोकना लोकतंत्र और महिलाओं के भविष्य दोनों के साथ अन्याय है






