A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

50 लाख रुपए मुआवजा एवं नौकरी देने की मांग रत्नेश कुमार ने की

IMG 20260504 WA0315

धनबाद :- अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार सोशल ने मीडिया X हेमंत सोरेन, धनबाद उपायुक्त, धनबाद जिला प्रशासन, विधायक रागिनी सिंह को लिखा कि धनबाद BCCL के पीबी एरिया 7 के गोपालीचक स्थिति संचालित SNR आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्य स्थल पर हाइवा के चपेट मे आने से सिंह नेचुरल आउटसोसिंग कर्मी रामस्वरूप नोनिया उम्र करीब 50 वर्ष की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई मृतक गोधर 4 नंबर का रहने वाला था। रत्नेश कुमार ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी की लापरवाही के कारण इतना बड़ा घटना घटी है जिससे कर्मी की मौत हो गई रत्नेश कुमार ने ये भी मांग कि है कि मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा एवं नौकरी दिलाने में सहयोग करने की कृपा करें। एवं इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाई जा सके। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उन्हें शांति प्रदान करने के साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Back to top button
error: Content is protected !!