A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

तीन प्रदेशों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने कांठ में निकाला विजय जुलूस

पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, असम विधानसभा चुनाव जीतने पर भाजपा कार्यकर्ता खुश, किया मिठाई का वितरण और आतिशबाजी

1 1
कांठ में विजय जुलूस निकालते भाजपा पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। भारतीय जनता पार्टी कांठ मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय पर सोमवार को धूमधाम से उत्सव बनाते हुए मिठाई का वितरण और आतिशबाजी की। साथ ही कांठ नगर क्षेत्र में विजय जूलुस निकाली तीनों प्रदेशों में पार्टी को मिली प्रचंड जीत की खुशी मनाई।
2 1
कांठ में खुशी मनाते भाजपा पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।

सोमवार को कांठ नगर में भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी हुक्म सिंह के नेतृत्व में मंडल कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर यहां से विजय जुलूस शुरू किया गया। यह जुलूस नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग से होते हुए कुमार पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इसमें भाजपा पदा​धिकारी और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों हाथों में भाजपा के झंड़े लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस दौरान भाजपाइयों ने खुशी में आतिशबाजी भी की। जुलूस में भारत माता की जय, जय श्री राम और मोदी है तो मुमकिन है कि के गगन भेदी नारों से पूरा कांठ नगर गुंजायमान हो गया।

3
कांठ नगर में विजयी मुद्रा में भाजपा पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।
इस अवसर पर भाजपा कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मंत्र एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठन की जीत है। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारकर विकास को चुना है। असम और पुडुचेरी की जनता ने डबल इंजन सरकार पर फिर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। क्षेत्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी हुक्म सिंह ने कहा कि कांठ विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी इसी जोश के साथ जुटेगा और प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश महेश्वरी, सत्यवान सिंह राजपूत, चंचल पाल, देवेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, सीताराम बिश्नोई, धर्मेंद्र कुमार, दयाराम सैनी, रिजवान अल्वी, साजिद इदरीसी, संतोष कुमार, महेशचंद्र गुप्ता, राजवीर सिंह, शीशपाल सैनी, हरिओम सिंह, अमरीश शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, नीरज बिश्नोई, गौरव बिश्नोई, सौरभ अग्रवाल, मुनीष चौहान, अभय बिश्नोई, प्रमोद बिश्नोई, विजयवीर सिंह, कैलाश सिंह, अमित चंद्र सैनी, राजकुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ
Back to top button
error: Content is protected !!