

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*विधायक कार्यालय रजाखेड़ी मकरोनिया में अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।बैठक विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मार्गदर्शन एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित कछबाहा, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, मकरोनिया नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी,भगवानदास मासाब, नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार , डॉ. परशुराम,नरेंद्र रोहित,अरविंद घोसी, सोहन सिंह लोधी एवं नगर मंडल मंत्री पप्पू बंसल सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं समाजहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं युवा साथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने बैठक को अत्यंत प्रभावशाली एवं सफल बनाया।











