
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*सागर में आयोजित “हमारे राम” महानाट्य का भव्य मंचन कला, संस्कृति और भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम बन गया। सुप्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा एवं अन्य सभी कलाकारों के जीवंत और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के प्रत्येक दृश्य ने भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आध्यात्मिक भावनाओं को जीवंत कर दिया। यह सागर के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि आज हमारा शहर ऐसे बड़े और विश्वस्तरीय मंचीय आयोजनों के लिए आवश्यक संसाधनों एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो चुका है। इससे न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिल रही है, बल्कि अभिनय और कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को भी सीखने, आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त हो रहा है। सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की कल्पना अनुरूप निर्मित सर्वसुविधायुक्त “श्री पद्माकर सभागार” आज ऐसे भव्य सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सागर को नई पहचान और गौरव प्रदान कर रहा है। यह केवल एक सभागार नहीं, बल्कि कला और संस्कृति को समर्पित एक प्रेरणादायी मंच बन चुका है। सागर के कला प्रेमियों के लिए यह और भी प्रसन्नता का विषय है कि भविष्य में “श्री पद्माकर सभागार” के अतिरिक्त दो और आधुनिक सुविधाओं से युक्त थिएटर एवं सभागार शहर को समर्पित होने जा रहे हैं। निश्चित रूप से यह सांस्कृतिक विकास सागर को मध्यप्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





