A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृषि विभाग का जनजागरुकता अभियान प्रारंभ, गांव- गांव पहुंचेगा कृषि रथ

FB IMG 17789948538482सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले की बंडा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत दलपतपुर से 10 दिवसीय कृषि रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में कृषि विभाग द्वारा किसानों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भैयाराम सिंह, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह, दलपतपुर सरपंच रघुनाथ सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक संचालक जितेंद्र राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती कुमोद बुनकर, कृषि विज्ञान केंद्र सागर के वैज्ञानिक मयंक मेहरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बंडा यू.एस. अहिरवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शाहगढ़ गजेंद्र अछाले सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि कृषि रथ के माध्यम से किसानों को ई-विकास प्रणाली अंतर्गत टोकन व्यवस्था, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण, उर्वरक एवं पराली प्रबंधन तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान संबंधी जानकारी दी जाएगी। शासन की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकों ने सहभागिता की। कृषि रथ आगामी 10 दिनों तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा तथा अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!