A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीतिराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ग्राम रथ अभियान राज्य सरकार की योजनाओं का संदेश लेकर जिले में गांव- गांव पहुँचे ग्राम रथ

जिले में 28 अप्रेल से संचालित ग्राम रथ अभियान का रविवार को हुआ समापन

00 0000

डीडवाना-कुचामन, जिले मे  राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में 28 अप्रेल से संचालित ग्राम रथ अभियान का रविवार को समापन हुआ।

ग्राम रथ अभियान के दौरान 28 अप्रेल से 17 मई तक ग्राम रथ के माध्यम से जिले की ग्राम पंचायतों व गांवों में किसानों, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास से जुड़े 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का आडियो – विजुअल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही अभियान के तहत कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। अभियान के तहत प्रतिदिन संध्या चौपाल के माध्यम से आमजन से प्राप्त सुझावों तथा समस्याओं की सुनवाई की गई।

इसी क्रम अभियान के तहत रविवार को जिले की पांचों विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभांवित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया गया। 17 मई को लाडनूं विधानसभा के ग्राम खोखरी, मणु, रोजा,नंदवाण में, डीडवाना के ग्राम चुगनी, सरदारपुरा कलां,कीचक,पावटा में नावां के ग्राम हेमपुरा, सामोता का बास, सावंतगढ़, अजीतपुरा,परबतसर के ग्राम हरियाजून, पालडी, गुढा राजावता,कांसेड़ा में तथा मकराना की ग्राम पंचायत गौरावा, मनानी, अमरसर, जिवादिया में ग्राम रथ (एलईडी वेन) के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!