A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अवैध शराब जब्त,13 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार एवं दो नाबालिग बच्चियां सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द

IMG 20260521 WA0068सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, फरार आरोपियों एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई हेतु समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा तीन महत्वपूर्ण कार्यवाहियां की गईं।
1. अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन सहित लाखों का माल जप्त* थाना महाराजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ढूढा घाट क्षेत्र में वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 565 क्वार्टर लाल देशी शराब बरामद हुई। आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम देवेन्द्र यादव निवासी महाराजपुर एवं हिमांशु विश्वकर्मा निवासी महाराजपुर बताए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 100 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹56,000 एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन कीमत लगभग ₹13,00,000 जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 2. 13 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार* थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी प्रकाश उर्फ गुड्डा उर्फ कल्यान निवासी तोडका को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। उक्त आरोपी पिछले लगभग 12-13 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने हेतु गुजरात में रह रहा था तथा करीब 2-3 माह पूर्व गांव वापस आकर नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सूचना संकलन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।
3. दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया* थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो नाबालिग बच्चियों को दस्तयाब कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आवश्यक पूछताछ एवं पुष्टि उपरांत उन्हें उनके परिवार को सौंपा गया।उक्त सभी कार्यवाहियों में थाना प्रभारी अजय प्रताप सिह स उनि राजेश भट्ट प्र आर देवेन्द्र तिवारी आर संजय आर नीलेश आर वीरेन्द्र आर धर्मेन्द्र यादब आर परमानन्द आर आनंद
की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!