A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

बकरीद को लेकर बुढ़मू थाना में शांति समिति की अहम बैठक संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर।।

"डीएसपी खलारी, सीओ और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय"

IMG 20260523 WA0152बकरीद को लेकर बुढ़मू थाना में शांति समिति की अहम बैठक संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर।।

“डीएसपी खलारी, सीओ और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय”

रिपोर्टर /राशीद अंसारी

बुढ़मू। आगामी बकरीद (ईद-उल-अज़हा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन ने किया। वहीं थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। बैठक में खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी और बुढ़मू अंचलाधिकारी (सीओ) सच्चिदानंद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान शमीम बड़ेहार, अख्तर अंसारी, प्रेमानंद तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल भी शामिल हुए।

“बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:”

त्योहार के दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी

कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही करने की अपील

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

बिजली, पानी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

डीएसपी रामनारायण चौधरी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। वहीं सीओ सच्चिदानंद वर्मा ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

अंत में थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में लोग सीधे थाना से संपर्क कर सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!