
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में अग्निशमन वाहनों का उपयोग
जिला मुख्यालय पर बने सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया गया लेकिन उनकी देखरेख और रख रखाव के आभाव में बंद पड़े हुए है जिनकी सफाई के लिए अग्निशमन वाहनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार संस्थापन शाखा के प्रभारी अजय पाल फायरमैन और फायर प्रभारी के आदेश पर किया जा रहा दुरपयोग जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल डीजल की खपत कम करने का आव्हान किया गया वही करौली अग्निशमन केन्द्र के वाहनों का सफाई कार्य में उपयोग किया जाना प्रधानमंत्री के आव्हान का खुला प्रतिकार है ।
जहां वेतन के नहीं मिलने से सभी अनुबंधित सफाई कार्मिक कार्यबहिष्कार किए हुए है जिससे करौली जिला मुख्यालय पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है लेकिन उसकी कोई सुध नहीं ले रहा है जिससे आमजन को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों की आशंका से चिंता बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में अग्निशमन वाहनों का उपयोग








