A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोरमुरादाबादमेरठशामलीसहारनपुर

लखनऊ मौसम केंद्र का अलर्ट: यूपी में आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में तेज हवाओं का खतरा

AddText 05 28 08.41.27

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 28 मई से 30 मई तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने 28 से 29 मई तक का पूर्वानुमान बताया है जिसके अनुसार पहले दिन पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में 60 से 90 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

उसके बाद दूसरे दिन 29 से 30 मई तक और बढ़ेगा असर, कई जिलों में आंधी की रफ्तार बढ़कर 80 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके साथ भारी बारिश और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा।

मौसम विभाग ने अपील की है की खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें,

खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों,

बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें,

किसान फसलों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें,

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, और लोगों से आधिकारिक अपडेट पर ध्यान देने की अपील की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!