उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

तीन केंद्रों पर कल होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

  1. सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 की परीक्षा 31 मई रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित होगी। इसके साथ ही केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जो केंद्र की निगरानी करते रहेंगे।जनपद के नोडल, बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 31 मई को होने वाले बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 1236 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां बच्चों को आवंटित कर दिया गया है। इसमें शहर के बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर में 360 परीक्षार्थी, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ में 396 परीक्षार्थी, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र प्रतिनिधि के रूप में जिन मजिस्ट्रेट को निगरानी के लिए लगाया गया है। उनमें उपजिलाधिकारी सदर राहुल सिंह को बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ में उपजिलाधिकारी न्यायिक कल्याण सिंह मौर्या, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में उपजिलाधिकारी करमेंद्र को तैनात किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि केंद्राध्यक्ष के रूप में बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर में गिरीश चंद्र मिश्र, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में विक्रम प्रसाद यादव व शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ में डॉ. धर्मेंद्र सिंह नामित किए गए हैं।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!