A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

लव-कुश मन्दिर एवं धर्मशाला निर्माण कार्य का विधायक लारिया ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

FB IMG 6158786353994532637FB IMG 33116558529171668223FB IMG 62141294631405120002सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664* मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1, सेमराबाग स्थित निर्माणाधीन लव-कुश मंदिर एवं प्रस्तावित धर्मशाला/छात्रावास परिसर का नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा प्रस्तावित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विधायक लारिया ने मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा धर्मशाला/छात्रावास निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लव-कुश मंदिर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। साथ ही धर्मशाला एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को भी लाभ मिलेगा। विधायक लारिया ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ,पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक तथा नगर पालिका मकरोनिया के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!