A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट

प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

IMG 20260617 005751 IMG 20260617 005816 IMG 20260617 005843सूरजपुर। जिले के जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, एक परिवार अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए गर्भवती महिला को सूरजपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला को गलत दवा दे दी गई, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद मां और नवजात दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!