A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहरी सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, कुछ ही मिनटों में जारी हुआ जन्म प्रमाण पत्र’’ ’सरकार का जताया आभार’ पाली, 16 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में किशनपुरा रोड, खारड़ा निवासी प्रभुराम पुत्र कुपाराम को शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र जारी होने से बड़ी राहत मिली। प्रभुराम ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए नगर पालिका रानी खुर्द में आवेदन प्रस्तुत किया। शहरी सेवा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदन पर नगर पालिका प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और 16 जून 2026 को प्रातः 11ः09 बजे डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। शिविर में संचालित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सेवा के तहत समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए लाभार्थी को मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। इससे उन्हें विभिन्न सरकारी एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिली। जन्म प्रमाण पत्र समय पर मिलने से प्रसन्न प्रभुराम ने नगर पालिका रानी खुर्द एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है। यह उदाहरण दर्शाता है कि शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

शहरी सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, कुछ ही मिनटों में जारी हुआ जन्म प्रमाण पत्र’’

’सरकार का जताया आभार’

पाली, 16 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में किशनपुरा रोड, खारड़ा निवासी प्रभुराम पुत्र कुपाराम को शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र जारी होने से बड़ी राहत मिली।

प्रभुराम ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए नगर पालिका रानी खुर्द में आवेदन प्रस्तुत किया। शहरी सेवा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदन पर नगर पालिका प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और 16 जून 2026 को प्रातः 11ः09 बजे डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। शिविर में संचालित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सेवा के तहत समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए लाभार्थी को मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। इससे उन्हें विभिन्न सरकारी एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिली।

जन्म प्रमाण पत्र समय पर मिलने से प्रसन्न प्रभुराम ने नगर पालिका रानी खुर्द एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है। यह उदाहरण दर्शाता है कि शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!