?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

योग ही निरोग होने का एकमात्र साधन: श्री राम लखन प्रसाद शुक्ला

IMG 20260621 095811

सिद्धार्थ नगर।

योग ही निरोग होने का एकमात्र साधन: श्री राम लखन प्रसाद शुक्ला

सिसवा बुजुर्ग (सिद्धार्थनगर), 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था के तत्वावधान में बापी उपवन, सिसवा बुजुर्ग में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम लखन प्रसाद शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “योग ही निरोग होने का एकमात्र साधन है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है।” उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेश शुक्ला ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पंकज शुक्ला, आलोक शुक्ला, इंजीनियर प्रणेश शुक्ला, बजरंगी शुक्ला, अनिरुद्ध शुक्ला, त्रियुगी नारायण शुक्ल, महादेव, इंद्रजीत शुक्ला, चिंकू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी। योग शिविर का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!