?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजकीय महाविद्यालय चुनार में कराया गया योगाभ्यास* स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार

राजकीय महाविद्यालय चुनार में कराया गया योगाभ्यास* स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2026 को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) माधवी शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर योग प्रोटोकॉल के अन्तर्गत योग प्रार्थना, चालन क्रियाएं, विभिन्न आसन, प्राणायाम आदि का अभ्यास योग प्रभारी श्री अरविन्द कुमार द्वारा कराया गया। अध्यक्षीय उदबोधन देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) माधवी शुक्ला ने कहा कि योग व्यक्ति को अनुशासन, संयम और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करता है। आधुनिक जीवन की भागदौड़ में योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ० दीप नारायण ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर कुसुम लता, डॉ० रजनीश, डॉ० संकठा प्रसाद सोनकर, डॉ० अरुणेश कुमार, डॉ० अवधेश सिंह यादव, डॉ० नलिनी सिंह, डॉ० मंजुला शुक्ला, डॉ० शिखा तिवारी, डॉ० अमित यादव, डॉ० रामानंद पुजारी, कमलेश शुक्ला, जयप्रकाश सिंह, पारस सिंह, कुर्बान अली, प्रमिला के साथ ही अच्छी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!