?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुहर्रम के अवसर पर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का दिया गया संदेश, झामुमो नेता श्री रतिलाल टुडू हुए सम्मानित

मुहर्रम के अवसर पर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का दिया गया संदेश, झामुमो नेता श्री रतिलाल टुडू हुए सम्मानित

मुहर्रम के पावन अवसर पर आज थाना कुल्ही राजगंज एवं स्यामडीह मोड़ कतरास में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता तथा सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना था।
अपने संबोधन में श्री रतिलाल टुडू ने कहा कि मुहर्रम केवल एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की रक्षा का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने सभी समुदायों से प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मुहर्रम के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए समाज में शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!