
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’’’
’’ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान,शिविर ला रहे ग्रामीणों के लिए सौगात’
’हीराराम को मिला आवासीय भूमि का पट्टा’’

पाली, 29 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
इसके तहत शुक्रवार को पाली जिले के विभिन स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया।
आज ग्राम पंचायत डेण्डा में आयोजित शिविर में निवासी हीराराम पुत्र रामाराम मेघवाल को आवासीय भूमि का निःशुल्क पट्टा जारी कर बड़ी राहत प्रदान की गई।
हीराराम के पास लंबे समय से आवासीय भूमि का पट्टा नही था। ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने पर राजस्व एवं पंचायत प्रशासन ने प्रकरण का त्वरित निस्तारण करते हुए नियमानुसार आवासीय भूमि का पट्टा जारी किया। इससे उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ।
पट्टा प्राप्त करने के बाद हीराराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का शीघ्र समाधान हुआ है। उन्होंने इस पहल के मुख्यमंत्री व सरकार का धन्यवाद दिया।
’‘‘‘सोमवार को यहां हुए शिविर आयोजित’’’’
सोमवार 29 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डेण्डा, रोहट के गेलावास, सोजत के चंडावल स्टेशन व करमावास पट्टा, मारवाड़ जंक्शन के मुसालिया व कण्टालिया, देसूरी के माडपुर, रानी के सांवलता, बाली के नाडिया व चामुण्डेरी राणावतान तथा सुमेरपुर के कोलीवाड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गये।
’’‘’आगामी शिविर कार्यक्रम’’’’
मंगलवार 30 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूरना, रोहट के माण्डावास, सोजत के मण्डला व अटबड़ा, मारवाड़ जंक्शन के गुड़ा रामसिंह व राणावास, देसूरी के सिन्दरली, रानी के गजनीपुरा, बाली के भीमाणा व बेड़ा तथा सुमेरपुर के चाणोद में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बुधवार 1 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिगाई, रोहट के सांवलता कला, सोजत के खोखरा व खारिया सोडा, मारवाड़ जंक्शन के बांसोर व बासनी जोजावर, देसूरी के कोटड़ी, रानी के इटनदरा मेड़तियान, बाली के उपला भीमाणा व मालनू तथा सुमेरपुर के बलूपुरा व बलाना में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
गुरुवार 2 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोडावास, रोहट के राणा, सोजत के गागुड़ा व झुपेलाव, मारवाड़ जंक्शन के हिंगोला खुर्द व भीमालिया, देसूरी के दादाई, रानी के जीवन्द कला, बाली के ठंडी बेरी व आमलिया तथा सुमेरपुर के बांकली में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।











