मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 21वीं बैठक संपन्न
दिनांकः 30 जून, 2026
लखनऊः मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की 21वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश में सक्रिय बहुराज्यीय सहकारी समितियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) एव रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (आरसीएस) द्वारा की जा रही कार्रवाई, अनियमित रूप से जमा स्वीकार करने वाली कंपनियों, डिफॉल्ट करने वाली संस्थाओं तथा गैर-निगमित संस्थाओं की अवैध वित्तीय गतिविधियों पर बाजार आसूचना साझा करने और वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने कहा कि आम जानता को निवेश योजना में धन लगाने से पहले संबंधित कंपनी के दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करने तथा उसके आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी का सत्यापन अवश्य करने हेतु जागरूक किया जाये। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि ‘सचेत’ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा समयबद्ध कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर अपलोड किया जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को भी प्रकरण की प्रगति की जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि अनिगमित इकाइयों द्वारा अत्यधिक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने, अतिरिक्त प्रोसेसिंग शुल्क वसूलने, ऋण वसूली के लिए अनैतिक तरीकों का उपयोग करने तथा जाली एवं नकली सेविंग बॉन्ड जारी करने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में शीघ्र जांच, प्रभावी अभियोजन तथा दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को वित्तीय धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य आर्थिक अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि वित्तीय एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बैंकों, प्रवर्तन एजेंसियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा वित्तीय अपराधों से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री राजीव द्विवेदी ने आम जनता में वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता पर जोर देते हुये इस हेतु भारतीय रिजर्व बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा सभी सदस्यों से वित्तीय जागरूकता के प्रयासों को बढ़ाने का आग्रह किया।
बैठक में सचिव वित्त श्रीमती संदीप कौर, डीजीएम आरबीआई सुश्री हैमन्ती सरकार, आईजी सुश्री गीता सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महिला पुलिस की बर्बरता का वीडियो सामने आया है।
18/07/2026
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र स्थित सिरसी जलप्रपात में नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से हुई मौत, पुलिस जानकारी के अनुसार, रामबाग निवासी छात्र आज बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन अपने दोस्तों के साथ बाइक से सिरसी फॉल पिकनिक मनाने पहुंच गया, सिरसी जलप्रपात में नहाने के दौरान छात्र गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई, सूचना मिलने पर थाना संतनगर पुलिस मौके पर मौके पर गोताखोरों को लेकर पहुंची, गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवा, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
17/07/2026
स्टील गेट से एसएनएमएमसीएच तक सड़क हुआ अतिक्रमण मुक्त हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस, आम राहगीरों के लिए राह हुई आसान
17/07/2026
रोहट – SP मोनिका सेन ने जैतपुर थाने का किया निरीक्षण
17/07/2026
रोहट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेंडा में नए पीईईओ ने संभाला पदभार।
17/07/2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की गयी।
17/07/2026
सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः
17/07/2026
डुमरियागंज में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:
17/07/2026
डुमरियागंज के एहसन ने NEET-UG में लहराया परचम,
17/07/2026
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!