?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ड्रोन से दिखे घरों की छतों में रखे पत्थर;क्या थी खतरे की आहट;4 दर्जन से ज्यादा लोगों पर कार्यवाही की तैयारी

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                   (उत्तराखंड) 

IMG 0251 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 1

*दो पक्षों में संघर्ष के बाद माहौल हुआ संगीन।

हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में विगत दिनों दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पूरे इलाके में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। क्षेत्र में अराजकता फैलने से रोकने के लिए पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है। वहीं पुलिस ने घटना में लिप्त 52 लोगों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष पथरी ने मय टीम के ड्रोन कैमरों की मदद से पकड़ में आए गांव के कई घरों की छतों पर जमाकर रखे गए ईंट पत्थरों को हटवाया और ऐसे 22 महिलाओं सहित 52 लोगों के खिलाफ धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!