A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मकवाणा साहेब के नेतृत्व में LCB की कार्रवाई, कार के चोरखाने से 1.68 लाख का विदेशी शराब बरामद

मकवाणा साहेब के नेतृत्व में LCB की कार्रवाई

IMG 20260812 WA0036

रिपोर्ट। धरकास मोखा। कच्छ 

 

भुज: पश्चिम कच्छ लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माधापर थाना क्षेत्र में एक कार के चोरखाने से 1,68,109 रुपये कीमत की भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) बरामद की। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

 

LCB को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की होंडा सिटी कार नंबर GJ-01-HZ-2138 में शराब छिपाकर शेखपीर की ओर से भुज लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कार की जांच की गई तो उसमें बनाए गए चोरखाने से अलग-अलग ब्रांड की 125 शराब की बोतलें और 37 क्वार्टर बरामद हुए।

 

पुलिस ने शराब के साथ दो मोबाइल फोन तथा करीब 3.30 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की। मामले में उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्रसिंह कन्हैयालाल डोई और कृष्णाकुमार कृपाशंकर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नवलसिंह जामसिंह सोढ़ा, निवासी नखत्राणा, को पकड़ना बाकी है।

 

यह कार्रवाई PI ए.एम. मकवाणा साहेब एवं PSI एम.एच. शिणोल साहेब के मार्गदर्शन में ASI वीरेंद्रसिंह जाडेजा, सुरेंद्रसिंह झाला, अश्विनभाई सोलंकी, सुनीलभाई परमार तथा HC दिव्यराजसिंह जाडेजा, राजेंद्रसिंह राठौड़, जयदेवसिंह जाडेजा, रणजीतसिंह जाडेजा और विक्रमसिंह गोहिल की टीम ने की।

 

माधापर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!