A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उत्तरकाशी के जसवीर असवाल: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर, बैंक ने नहीं दिया लोन तो अपनी मोटरसाइकिल और डिग्री गिरबी रख कर शुरू किया कैफ़े

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के न्यू गांव, ब्लॉक डुंडा के 30 वर्षीय जसवीर असवाल ने गरीबी और कई मुश्किलों के बीच अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखी है। छह बहनों और एक भाई के साथ एक गरीब परिवार में जन्मे जसवीर ने 2018 में उत्तरकाशी का पहला JR कैफे शुरू किया। इसके बाद उन्होंने JR फैमिली रेस्टोरेंट और उत्तराखंड किसान मार्ट की स्थापना की, जो आज कई युवाओं के लिए रोजगार का स्रोत हैं। रोजगार के लिए पहाड़ से युवक व युवतियों को देहरादून आना पड़ता है | जसवीर असवाल ने उत्तरकाशी के युवाओ के लिए रोजगार के दरबाजे खोल दिए जिस से उन्हें पहाड़ छोड़ कर इधर उधर जाना नहीं पड़ता और उन्हें अपने ही शहर में रोजगार मिल रहा है |

अपने काम की शुरुआत के लिए जसवीर ने कई कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने अपनी बाइक  और डिग्री 45 हजार रुपये में गिरबी रख दी, ताकि व्यवसाय की शुरुआत हो सके। बैंक उन्हें ऋण देने से इनकार करते रहे, यह कहकर कि वे मासिक किस्तें भी नहीं चुका पाएंगे। ऐसे समय में जिला मजिस्ट्रेट श्री आशिष चौहान ने उनका हौसला बढ़ाया और 8 लाख रुपये का ऋण दिलवाने में मदद की। इस समर्थन ने जसवीर को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का मौका दिया।

 

जसवीर ने न केवल उत्तरकाशी में रोजगार के नए अवसर बनाए, बल्कि पहाड़ी इलाकों की युवतियों के लिए भी खास पहल की। उन्होंने होम डिलीवरी की सेवा और पार्ट-टाइम नौकरी के अवसर दिए, जिससे खासतौर पर पहाड़ की लड़कियों को सशक्त बनाने में मदद मिली। इससे कई युवा पहाड़ छोड़कर नौकरियों की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ रहा।

सिर्फ व्यवसाय ही नहीं, जसवीर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। वे उत्तरकाशी के युवाओं को प्रेरित करते हैं और उनकी मदद करते हैं। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी बाधा पार की जा सकती है।

हम district magistrate श्री आशिष चौहान और जसवीर असवाल जैसे युवाओं को सलाम करते हैं, जो उत्तराखंड के भविष्य को मजबूत कर रहे हैं। जसवीर असवाल अब उत्तरकाशी के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुके हैं। आज जसवीर असवाल न केवल अपने परिवार के लिए एक सहारा हैं, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी कहानी यह दिखाती है कि सही दिशा और संघर्ष से कोई भी बड़ी बाधा पार की जा सकती है।

जसवीर के प्रयासों से यह साबित होता है कि गरीबी या परिस्थितियां कभी भी सपनों को रोक नहीं सकतीं। वे अपनी मेहनत से यह संदेश दे रहे हैं कि अगर ठान लिया जाए तो कोई मंजिल दूर नहीं होती।

WhatsApp Image 2025 06 25 at 11.57.06 AM WhatsApp Image 2025 06 25 at 12.04.39 PM WhatsApp Image 2025 06 25 at 1.26.24 PM

Note: यह कोई पेड प्रमोशन नहीं है | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समर्थन और प्रोसाहित करता है जसवीर असवाल जैसे युवाओ को जो देश और राज्य में एक प्रेरणा स्रोत हैं | और सलाम करता डीएम श्री आशिष चौहान जैसे सच्चे अधिकारियों को जो देश के युवाओ के लिए मार्गदर्शक बन के खड़े है | 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!