A2Z सभी खबर सभी जिले की

देशभक्ति एवं समर्पण की मिसाल कैप्टन आशीष शर्मा को देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया l

मनीषा सुरी जिला संवाददाता हरिद्वार

देशभक्ति एवं समर्पण की मिसाल कैप्टन आशीष शर्मा को देवभूमि जागृति फाउंडेIMG 20260517 WA0068शन की ओर से सम्मानित किया गया l

 

 

आज देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया l सम्मान समारोह में देशभक्ति की मिसाल एवं युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का संदेश देने वाले कप्तान आशीष शर्मा को फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष राष्ट्रवादी के द्वारा पटके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया l विदेशो में हो रहे भीषण युद्ध के समय कैप्टन आशीष शर्मा 65 दिनों तक होमुर्ज में फंसे शिफ और क्रू मेंबर के साथ-साथ यात्रियों को बचाकर देशभक्ति की मिसाल दी l सभी यात्रियों को सकुशल अपने गंतव्य पर भेज कर वह अपने देश भारत वापस लौटे थे l फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश ने बताया कि विभिन्न परिस्थितियों के प्रतिकूल होने के बावजूद महीनों के संघर्षों के बाद एवं कठिन परिश्रम के साथ एकजुटता एवं समर्पण का संदेश देकर युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं l कैप्टन आशीष शर्मा ने फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया l उन्होंने सभी देशवासियों एवं परिवार जनों को नमन करते हुए कहा कि युद्ध के समय विकट परिस्थितियों में सही सलामत बचकर निकल आना देश के करोड़ों लोगों की प्रार्थना एवं आशीर्वाद का परिणाम है l फाउंडेशन की ओर से संरक्षक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मुनीश सैनी,ब्रांड एंबेसडर डॉ रविंद्र सैनी,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,राष्ट्रीय सचिव अनिल सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवेश कश्यप, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार प्रदीप सैनी आदि समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की l

Back to top button
error: Content is protected !!