A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोरियाछत्तीसगढ़

MLA देवेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन. एमसीबी जिले की कमान डॉ. विनय के हाथ..तो कोरिया के डॉ.प्रीतम राम बनाये गए प्रभारी. 

24/08/24 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगा धरना प्रदर्शन. बनाये गए प्रभारी.

एमसीबी कोरिया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस देगी धरना प्रदेश की भाजपा सरकार बलौदाबाजार प्रकरण में राजनैतिक द्वेष व दुर्भावनावश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्वाचित विधायक श्री देवेन्द्र यादव सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयुआई के जिला अध्यक्षों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं पर एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी और उसका एक-एक कार्यकर्त्ता चुप नहीं बैठेगा. अपनी निस्कृता, नाकामी और लचर कानून व्यवस्था को छुपाने के लिए राज्य की विपक्षी पार्टी और उसके निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है । उक्त कथन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आह्वान करते हुए राज्य के सभी जिला अध्यक्षों को पत्र जारी किया है और इस एक दिवसीय प्रदर्शन सहित पुरे मामले में गिरफ्तार विधायक एवं पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की रिहाई तक जिले वर प्रभारी की नियुक्ति की गई है और उन प्रभारियों के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन व अन्य विरोध प्रदर्शन को अंजाम देने का जिम्मा दिया गया है । जिस तारतम्य में लगभग तीन वर्ष पूर्व बने राज्य के नविन जिले एमसीबी. की जिम्मेदारी मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ.विनय जायसवाल तो अविभाजित कोरिया जिले का प्रभारी पूर्व विधायक डॉ.प्रीतम राम को बनाया गया है जिनके नेतृत्व में आगामी 24 अगस्त को दोनों जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा । जो एमसीबी एवं कोरिया जिले के साथ पुरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो में होगा जिसको लेकर प्रदेश स्तर तक प्रभारियों की नियुक्ति गई है ।

Back to top button
error: Content is protected !!