?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

महेवा आज दिनांक 19.05.2025 को मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति महेवा की 

महेवा    दीपेश गौतम वंदे भारत टीवी न्यूज़ IMG 20250519 WA0300 IMG 20250519 WA0299

आज दिनांक 19.05.2025 को मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति महेवा की बैठक खण्ड विकास अधिकारी महेवा यदुवीर सिंह की अध्यक्षता में की गयी। उक्त बैठक में ग्राम सभा स्तर पर ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की दिनांक 28.04.2025 से 09.05.2025 तक आहूत की गयी बैठकों की समीक्षा तथा पात्र बच्चों की चयन प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। उक्त बैठक में संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता के द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रवर्तकता कार्यक्रम, दत्तक ग्रहण योजना, फॉस्टर केयर योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा अन्य बच्चों की समस्याओं के निस्तारण पर विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने बच्चों को समस्याओं को विस्तार से समझाया तथा गावो में साफ सफाई व स्वच्छता के महत्व को बताया ।
समिति के सदस्य व ब्लॉक बाल सरंक्षण विशेषज्य राजेश कुमार दुबे ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पात्र बच्चों के चयन उनमें आ रही समस्याओं को दूर करने में अपनी ओर से सहायता दिये जाने पर समझाया गया। थाना के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के पी सिंह ने बच्चों को भय मुक्त होकर विद्यालय जाने व लौटने में आ रही समस्याओं से बचने में अपना पूर्ण सहयोग दिये जाने के संबंध में समझाया गया तथा विषम परिस्थिति में 112,1076 व 1090 के बारे में बताया ।बैठक में जिला बाल सरंक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने प्रवर्तकता कार्यक्रम के पात्र 30 बच्चों के आवेदन पूर्ण कराये तथा उन्हें शीघ्र लाभान्वित किये जाने के संबंध में बताया गया।
अन्त में खण्ड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह ने ऑपरेशन मुक्ति के अन्तर्गत बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलायी गयी। उक्त बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोरमा पाण्डेय ने सभी आमंत्रित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अतिरिक्त बच्चों के चयन हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के उमर मुर्तजा खॉंन, शिक्षा विभाग से प्रतिनिधि खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार प्रतिनिधि चिकित्सा विभाग व सहायक विकास अधिकारी समाजकल्याण आशीष कुमार ,स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सहित परियोजना कार्यालय दीपक उपस्थित रहे ।
वहीं बड़ी संख्या में आगनवाड़ी कार्यकत्री जिनमें मुख्य रूप से सर्वेश कुमारी ,अजली तिवारी , रोशनी पांडेय ,रूबी तिवारी ,शारदा कुशवाहा , रेखा तिवारी ,शकुंतला आदि मौजूद रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!